Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अतुल नाम के पुलिस कर्मियों विभाग की करायी किरकिरी

  • मुगलसराय इंस्पेक्टर को होना पड़ा लाईन हाजिर



Chandauli news : पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की रात्रि में दो पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर कर दिया। इसमें एक को चकरघट्टा और एक को शाहबगंज थाना पर भेज दिए। इन सभी को मुगलसराय के जुआ कांड का सरगना माना जा रहा है। जबकि इसके पूर्व इस मामले में इंस्पेक्टर को लाईन हाजिर कर दिया गया था। जबकि चौकी इंचार्ज जिसके चौकी से चंद कदम की दूरी पर यह खेल हो रहा था उस चौकी इंचार्ज का केवल ट्रांसफर किया।
गुरुवार को मुग़लसराय थाने पर तैनात कारखास अतुल सिंह को शाहबगंज भेजा गया है। जबकि जलीलपुर के कारखास अतुल सिंह को चकरघट्टा भेजा गया। वहीं रेलवे चौकी इंचार्ज रहे अजय कुमार को जलीलपुर का कमान दिया गया है। चकिया के एसएसआई को रेलवे चौकी का कमान दिया गया। सूत्रों का मानना है कि मुगलसराय में जुआ खेलने का काम पिछले दो महीने से प्रारम्भ नहीं हुआ था। बल्कि यहां आधा दर्जन स्थानों पर धड़ल्ले से जुआ होता है। चंदासी, परशुरामपुर, सरने, रेलवे कॉलोनी के मंडलीय अस्पताल के पीछे, भोगवारे सीएचसी आदि स्थानों पर जमकर जुआ होता है। लेकिन हर किसी के साथ सामंजस्य ठीक होने के कारण उजागर नहीं होता था। सूत्रों कि माने तो संतोष सिंह के आने के बाद थाने में सिफारिश करने वालों कि संख्या में गिरावट आयी थी। इससे एक वर्ग अच्छा खासा नाराज चल रहा था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page