हत्या का खुलासा पुलिस के लिए होगा चुनौती

Kandawa news : थाना क्षेत्र के परसडीहा में गुरुवार की हुयी हत्या का खुलासा कहीं पुलिस के लिए अन्य हत्याओं की तरह अबूझ पहेली न बन जाय। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

28 जनवरी 2025 को विशाल के बडे भाई विवेक का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हुआ था। विवेक द्वारा गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मारपीट का थाना पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।जबकि वहीं परसडीहा के एक युवक का शव गाजीपुर केदेवढी के पास मिला था परिजनों ने हत्या की आशंका जताया जिसमें विवेक का भी नाम आया था। कहीं घटना का तार पुराने मामले से तो नहीं जुडा हुआ है।बहरहाल जो भी हो दिन दहाडे विशाल की गोली मारकर की गयी हत्या का खुलासा पुलिस के लिए के लिए चुनौती पूर्ण होगा। घटना के बाद थाना प्रभारी के कार्यशैली पर लोग आरोप लगाने लगे है। चंद दिनों पहले थाना प्रभारी का चार्ज लिए राजीव मल्ल के समय में रात्रि गश्त प्रभावित हो गया है।