Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

फत्तेपुर कांड : लेखपाल की लापरवाही ने मनमुटाव को हत्या तक तक पहुंचाया

जमीनी के हिस्सेदारी में मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट लगाने की बजाय विवादित स्थल का मंगाया वीडियो

वीडियो बनाते देख भड़क गये थे दरोगा के परिजन



Chandauli news : सदर कोतवाली के फत्तेपुर में मंगलवार जमीनी विवाद को लेकर एक सेवानिवित्त फ़ौजी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से तीन लोंगो पर फायर झोंक दिया। जिसमें एक ब्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।


फतेपुर घटना में जो तथ्य सामने आया है इसमें जमीनी विवाद मुख्य कारण है। हुआ यह की मुकेश व अंशु आपस में पट्टदार है। इन सभी के बीच में फांट दाखिल का मुकदमा चल रहा है। इसमें लेखपाल को रिपोर्ट लगाकर कार्यवाही को आगे बढ़ाना था। लेकिन लेखपाल अपने उस स्थल पर जाने की बजाय पीड़ित से ही घटना स्थल का वीडियो मांग ली। लेखपाल के कहने के बाद सेवा निवृत्त फ़ौजी मुकेश वीडियो बनाने लगा। उस दौरान अंशु यादव के परिजन बरामदे में बैठे थे। मुकेश को वीडियो बनाते देख महिलाओं ने इसकी जानकारी अंशु के साथ अपने रिश्तेदार दरोगा को दी। वीडियो बनाने की जानकारी के बाद मौके पर दरोगा, रमेश व अंशु तीनों पहुंचकर मुकेश के साथ गाली गलौज किया. इसी बीच रिटायर्ड फ़ौजी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से तीनों को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। बॉर्डर पर दुश्मनो को गोली से भेदने में माहिर फ़ौजी ने तीन ब्यक्तियों को 08 राउंड की फायरिंग में ढेर कर दिया। जिसमें दरोगा यादव का ईलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि दोनो घायलो का ईलाज चल रहा है।

एक दशक पूर्व मौत के मुंह से निकल आया था दरोगा पड़ोसी के हाथ हुआ अंत : दरोगा यादव पशु तस्करी सहित अन्य मामले में सैयदराजा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। करीब एक दशक पूर्व गौ वंश को लेकर जा रहा था। जिसे सोनभद्र की पीछे करने लगी थी। उस दौरान पुलिस से बचने के चक्कर मे पशु लदी पिक अप सोनभद्र के समीप  पलट गयी थी। पीकअप मे करीब आधा दर्जन लोग सवार थे जिसमे दो की मौत हो गयी दरोगा यादव गंभीर रुप से घायल हो गया था।  काफी दिनों तक इलाज चला जिसके बाद वह ठीक हो पाया उस समय तो दरोगा यादव मौत के गाल मे समाकर भी बाहर निकल आया लेकिन सेवानिवृत्त फौजी की गोली से मौत की नींद सो गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page