
सकलडीहा की तरफ से जाने वाले वाहन रानेपुर डेयरी, धानापुर के वाहन ब्रिजनन्दिनी, सैदपुर वाले लक्ष्मणगढ़ बैरियर नही कर पाएंगे पार
आज रात्रि 10 बजे से पुलिस बल की तैनाती, दो शिफ्ट में ड्यूटी
Chandauli news: मौनी अमावस्या पर पश्चिम वाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धलुओं को 10- 15किमी तक पैदल यात्रा करना पड़ेगा। यह ब्यवस्था पुलिस भीड़ को देखते हुए की है। पश्चिम वाहिनी गंगा में 05 लाख से उपर श्रद्धालुओं हर वर्ष गोता लगाते है। महाकुम्भ के कारण भीड़ कम होने की संभावना है। इसके बावजूद पुलिस पुराने प्रोटोकाल के हिसाब से तैयारी की है।

सुरक्षा ब्यवस्था को देखते हुए दो शिफ्ट में पुलिस की ड्यूटी लगायी गयी है। पहले शिफ्ट की ड्यूटी मंगलवार की रात्रि 10 बजे से बुधवार सुबह 08 बजे तक लगायी गयी है। जिसके प्रथम पाली के नोडल सीओ चकिया व द्वितीय पाली के सीओ सकलडीहा है। घाट किनारे पक्का व कच्चा दोनों घाट के लिए अलग अलग प्रभारी नामित किये गए है। जबकि गंगा घाट तक पहुंचने से पहले आधा दर्जन बैरियर बनाए गए है। इसमें सकलडीहा से बलुआ जाने वाले चार पहिया वाहन रानेपुर डेयरी के पास रोक दिए जाएंगे। मथेला नहर से टेढ़ी पुलिया निकले वाले वाहन प्रभुपुर में रोके जाएंगे। वहीं धानापुर से आने वाले वाहन चहनियां- रमौली मार्ग पर स्थित ब्रिजनन्दिनी स्कूल के पास रोके जाएंगे। आड़े तिरछे होकर किसी तरह इन स्थानों से निकले वाले वाहन चहनियां तिराहा बैरियर से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सैदपुर से आने वाले वाहन को लक्ष्मणगढ़ के पास रोका जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी से आने वाले वाहन भगतुआ चौराहा पर खड़ा करा दिए जायंगे। जबकि बलुआ से ओवरब्रिज पर भी कोई वाहन नही जाएंगे।
इन स्थिति में वैरियर से गंगा घाट की दूरी 5- 8 किमी एक तरफ है। ऐसे में आने जाने में लगभग 10- 15 किमी पैदल चलना पड़ सकता है।