- एडीएम व एएसपी ने किया आधा दर्जन पम्पो का निरीक्षण
Chandauli news : घरेलू गैस कि किल्लत के बाद अन्य जिलों में डीजल व पेट्रोल कि स्थिति आसमान्य होने कि जानकारी के बाद जिला प्रशासन आपूर्ति ठीक ढंग से संचालित हो सके इसके लिए अलर्ट मोड़ में है। गैस एजेंसियो पर जहाँ एसडीएम व तहसीलदार स्तर के अधिकारी डेरा जमाये हुए है। वहीं शुक्रवार को एडीएम राजेश कुमार और एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने पेट्रोल पम्पो पर पहुंचकर स्टॉक, आपूर्ति आदि का निरिक्षण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पेट्रोल पम्प व गैस एजेंसियों पर पुलिस नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एलआईयू के अलावा साढ़े ड्रेस में पुलिस के लोग टहल रहे है। हर पेट्रोल पम्प संचालक कि गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
एडीएम राजेश कुमार ने कहा कि पेट्रोल पम्प पर घटतौली, ओवर रेटिंग या फिर अवैध भंडारण कि शिकायत मिली तो लाइसेंस जब्तीकरण के साथ साथ मुकदमा भी होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आपूर्ति बंद नहीं होनी चाहिए।