सड़को पर बह रहा 3 फिट ऊँचा पानी, ग्रामीणों ने किया मुगलसराय चकिया मार्ग को जाम
आपदा की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे डीएम, बचाव कार्य में जुटी टीम

Chandauli news : अगस्त माह में बाढ़ की स्थति गंगा के किनारे के गाँवो में होती है। जिसकी तैयारी जिला प्रशसान कच्छप गति से कर रही है। लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही ने जिला प्रशासन के साथ ही किसानों के लिए मुसीबत बना गया। बिना बाढ़ के ही दो गांव जलमग्न हो गये। घरों में दो से तीन फिट पानी जमा हो गया। सड़को पर नाव चलाने की स्थिति आ गयी। बाढ़ राहत कार्य में जिला प्रशासन टीम लगा दी है। खुद जिलाधिकारी मानिटरिंग कर रहे है.
शनिवार की सुबह करीब छह बजे नरायनपुर पंप कैनाल की मुख्य नहर का तटबंध गोधना गांव के पास टूटने से करीब ढाई सौ एकङ खेत जलमग्न हो गए हैं। अचानक सुबह घर के पास पानी देखकर ग्रामीण सकपका गये।

जिधर से पानी का बहाव हो रहा था ज़ब उस दिशा में जाकर देखा तो बड़ी नहर का तटबंध टूटा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों दिया लेकिन कोई जबाब नहीं मिला। इससे आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर हंगामा खड़ा कर दिए। उधर बिना बाढ़ के ही गांव के डूबने की जानकरी के बाद जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग, एसडीएम अनुपम मिश्रा ने निरिक्षण किया। बाढ़ राहत के लिए नारायण पुर से नहर को बंद कराया गया। बचाव कार्य में टीम लगायी गयी है।
