Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

चंदौली में बेपटरी हुयी कानून व्यवस्था, युवक पर चाकू से हमला

घायल युवक को सीएचसी पर कराया गया भर्ती, जिला अस्पताल रेफर



Chandauli News: जिले में बेपटरी हुयी कानून व्यवस्था के कारण धानापुर में गुरुवार को मनबढ़ो ने एक युवक को लक्ष्य कर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। आस पास के लोंगो ने पुलिस को फोन किया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहाँ से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
गुरुवार कि शाम नगवा गांव निवासी मिथिलेश कुमार गांव के सिवान में गया था। जहाँ रास्ते में ही कुछ लोंगो ने उसके उपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से लहूलुहान मिथिलेश मौके पर गिर गया। जिसे सिवान गए अन्य लोंगो ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दिया। चाकू बाजी के घटना कि जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना स्थल पर सीओ सकलडीहा भी पहुंच गयी। खून अधिक निकलने के कारण हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page