पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

Chandauli news: सकलडीहा रेलवे स्टेशन गेट के पश्चिम में मंगलवार शाम एक किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी होते ही सैंकड़ो कि संख्या मे आस पास के लोग पहुंच गए। ट्रेन कि चपेट में आने युवती छत विक्षत हो गयी थी। बहुत प्रयास के बाद इसकी शिनाख्त रैपुरा गांव निवासी लालचंद बागी की 16 वर्षीय पुत्री पूजा के रूप में हुई है। इसकी जनाकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
पूजा चतुर्भुजपुर स्थित राष्ट्रीय विद्या मंदिर में कक्षा 10 की छात्रा थी। जो अपने नाना रामनारायण के घर तेनुअट गांव आई थी। मंगलवार को समोसा लेने कि बात कह कर घर से गयी थी। ट्रैक पर शव मिलने कि जानकारी मिलते ही घटना स्थल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) कि पुलिस मौके पर पहुंच गयी।