
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से लिया जानकारी, 50 टेंट जलने की सूचना

Prayagaraj news: महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 गीता प्रेस कैम्प में रविवार के शाम साढ़े चार बजे आग लग गई। यह आग खाना बनाते समय सिलेण्डर के ब्लास्ट होने से लगी। यह अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद कई टेंटो को यह अपने आगोश में ले लिया जिसके कारण कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। आग लगने की जानकारी होते ही अधिकारी व बचाव कार्य के लिए लगी फोर्स मौके लर पहुंचने लगे। एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पायीं। तब तक 50 से उपर टेंट जल गए। मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जानकारी लिया। जिसमें मुख्यमंत्री ने आग पर काबू पाने व जनहानि न होने की जानकारी दिया।

सूत्रों की माने तो कुछ महिलाएं झुलस गई है। जिनका उपचार उच्चस्तर पर किया जा रहा है। महिला की हालत सामान्य है। हलांकि चिकित्सकों के देख रेख में अभी कुछ समय तक रखा गया है।
