तबादला सूची में कई कारखास भी शामिल, कुछ का जुगाड़ आया काम

Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को सैदराजा, मुगलसराय, अलीनगर, चंदौली सहित लगभग हर थानों से दो चार कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में परिवर्तन कर दिए। ऐसे में कुल 49 कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र बदल गया। इन कर्मचारियों का एक स्थान पर लगभग तीन साल पूरा होना ट्रांसफर का कारण बताया जा रहा है। ऐसे में कई थाने के कारखास भी जद में आ गए।

चंदौली थाने के मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार गुप्ता को इलिया भेजा गया। जबकि श्याम कुमार यादव को लाईन हाजिर कर दिया गया। गौरव शुक्ला को बलुआ थाने भेजा गया। सैदराजा के दो मुख्य आरक्षी जयप्रकाश को शाहबगंज व शिवशंकर विन्द को धीना भेजा गया। आरक्षी राहुल को मुगलसराय, रामबाबू को बलुआ, कारखास रहे देवेंद्र मौर्या को सकलडीहा व गुंजन को इलिया भेजा गया। महिला सुरक्षा केंद्र सैदराजा कि दोनों कर्मचारियों पूजा को अलीनगर व निरंजन को महिला थाना भेज दिया गया। कंदवा से सुप्रिया पटेल को सकलडीहा व अंजलि को महिला थाना। महिला थाना से सुनीता यादव को मुगलसराय भेजा गया शैल कुमारी को महिला सुरक्षा केंद्र धीना, सत्य पाण्डेय को धीना से महिला सुरक्षा केंद्र सैदराजा, नीलम को मुगलसराय से चंदौली, रोशन देवी को बबुरी, निधि सिंह को कंदवा, विवेकानंद बघेल को शाहबगंज, विवेक यादव को चन्दौली, अभय को सैदराजा, सलमा कुरैशी को धानापुर भेजा गया।