पुलिस ने बताया न्यायालय ले जा रहे थे जाम का लाभ उठाकर सर्विस रिवाल्बर लेकर भागने लगा बदमाश
बदमाश के भागने पर कई थाने की फ़ोर्स भी पहुंच गयी, बदमाश पुलिस के मुठभेड़ में घायल होने का कर रहा था इंतजार !

Chandauli news : डकैती को सामान्य मारपीट की घटना बताने वाली सैदराजा पुलिस का एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हुआ हैं। मुठभेड़ के पीछे का तर्क देने के लिए सैदराजा पुलिस से प्रभावित होकर हास्यदपद बयान बाजी करने वाले सीओ सदर आगे आये। उन्होंने बताया की पकड़े गए आरोपी को न्यायालय ले जाया जा रहा था। जिसने साथ चल रहे दरोगा का सर्विस रिवाल्बर लेकर भागने लगा। जिसकी सूचना कंट्रोल को दिया गया। कंट्रोल की सूचना पर 15 किमी दूर तैनात सदर इंस्पेक्टर व अन्य थाना की फ़ोर्स पहुंच गयी। पुलिस के पहुंचने तक वह भाग नहीं सका था। घेराबंदी में पकड़ा गया। जिसके दाहिने पैर में गोली लग गयी। गाड़ी भी छतिग्रस्त हो गया कुछ पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। कितने हुए पुलिस कर्मी चोटिल हुए इसकी गिनती की जा रही हैं।

सोमवार के शाम पांच बजे के आस पास सूचना मिली की सैदराजा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गया। यह वहीं बदमाश हैं जिसे रविवार की देर रात्रि डकैती करने घर मे घुसे चार पाँच डकैतो को घर का बड़ा चिराग मुन्ना राम ने दौडाकर पकड़ लिया था। इसके लिए उसे अपनी जान गवानी पड़ी। गोली लगने के बाद भी मजबूत पकड से वह एक बदमाश को अपने हाथ से पकड़ा रहा। जिसके बाद ग्रामीणों ने धर दबोचा। पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस बदमाश को मय असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ थाने पर की। उसने अपना नाम नोहोर मुसहर बताया। उसके निशानदेही पर तीन अन्य को पुलिस पकड़ ली।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को निहोर को न्यायालय ले जाया जा रहा था। जो जाम मे गाड़ी रुकने के कारण न्यायालय पेश कराने ले जा रहे दरोगा का सर्विस रिवाल्बर छीन कर भागने लगा। पुलिस के अन्य साथी इसकी जानकारी कंट्रोल को दिया। बदमाश के भागने की जानकारी होने के बाद आस पा के थानो को अलर्ट किया गया। मौके पर सबसे पहले सदर इंस्पेक्टर पहुंच गए। बदमाश का घेराबंदी किया गया। जबाबी फायरिंग मे उसके दाहिने पैर में गोली लग गयी।
जहाँ घटना घटित हुयी वहां से पांच किमी की दूरी पर जिला अस्पताल लेकिन ईलाज के लिए बरहनी ले जाया गया।