Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

थाने कि बजाय वाराणसी आवास पर रात्रि ब्यतीत करते रहे सैदराजा इंस्पेक्टर

गश्त पर निकले सिपाहियों ने मारपीट कि सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची थाने कि फोर्स



Chandauli news : थाना प्रभारी मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हैं। या फिर बकायदे छुट्टी लेकर घर जाते हैं। लेकिन जिले में कुछ ऐसे भी थाना प्रभारी हैं जो बिना बताये रात्रि में घर चले जाते हैं। जिसकी कानो कान भनक भी कप्तान को नहीं लगती। कुछ ऐसा ही मामला सैदराजा का प्रकाश में आया है। जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई जा रही हैं।


सैदराजा के नौबतपुर में पिछले दिनों रात्रि गश्त के दौरान दो पुलिस कर्मियों के साथ किसी बात को लेकर दो युवकों से विवाद हो गया। जिसमें मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया कि बीट सूचना के तहत गश्त के दौरान दो मोटर साईकिल सवार को रोका गया तो वह सब जान से मारने कि नियत से मोटरसाईकिल उनके शरीर पर चढ़ाने कि कोशिश किये। इसमें असफल होने पर ईंट से उन सभी के उपर प्रहार किया गया। इसके बाद इसमें से एक को पकड़ के थाने लाया जा रहा था कि उसी दौराना मेडिकल कालेज के पास पेशाब करने के बहाने आरोपी भाग गया था। पूरी जानकारी रात में थाना प्रभारी को दिया गया। लेकिन अपराध के प्रति इतने सजग थाना प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कि जानकारी पाकर भी मौन रहे। थाने से कोई अन्य पुलिस कर्मी नहीं पहुंचे। सूत्रों का कहना हैं कि इसके पीछे का कारण यह रहा कि साहब खुद थाने पर मौजूद होने कि बजाय मुख्यालय से दूर बर्थड़े पार्टी बना रहे थे। यहीं नहीं आम जनता का प्रार्थना पत्र उनके शिकायत के आधार पर न लिखने वाली पुलिस ने यही हथकण्डा अपने कर्मचारियों पर भी लागू किया। पुलिस कर्मियों न अपने साथ मारपीट कि घटना व मोबाईल छीनने का पहले शिकायती पत्र दिया था। लेकिन पुलिस छिनैती लिखने से साफ माना कर दी। सूत्रों का कहना हैं कि करीब 14 घंटे बाद पुलिस मोबाइल बरामद कर पायी थी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page