Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

हाई बोल्टेज करंट की चपेट मे आने से लाइनमैन की मौत

परिजनों को मिलेगा दस लाख, सैदराजा विधायक पोस्टमार्टम हॉउस पहुंच परिजनों से मिले

Kandawa news : कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी संविदा लाईन मैन सरदुम है बोल्टेज कि चपेट मे आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। अमडा विद्युत उपकेन्द्र पर संविदा पर तैनात लाइन मैन अदसड मे स्वतंत्र फीडर को जाने वाले विद्युत तार का मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान वह करेंट के चपेट में आ गया। घटना के बाद आनन उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था तब तक वह दम तोड़ दिया।

शनिवार को अपराह्न करीब 2 बजे अदसड़ गांव के पास 33 केवी लाइन की मरम्मत के लिए सरदुम एक अन्य सहयोगी के साथ गया हुआ था। सहयोगी लाइनमैन की मानें तो शट डाउन के लिए उच्चाधिकारियों से मृतक लाइनमैन ने आगाह किया था लेकिन जमानियां से मुख्य आपूर्ति बंद नहीं होने के कारण मरम्मत के दौरान वह विद्युत की चपेट मे आ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मी द्वारा सूचना उच्चाधिकारियों सहित एंबुलेंस को दिया गया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस से उपचार के लिए बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही लाइननैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे कर अंत्यज परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।

वहीं घटना के बाद विद्युत उपकेन्द्र से जुटे अन्य लाइनमैन बिजली आपूर्ति बंद कराकर हडताल पर हो गए। मुआवजा सहित दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की मांग पर अड गए। मृतक लाइनमैन तीन भाइयों मे मझला था। जिसकी शादी भी मई माह मे दिवाकरपुर जनपद गाजीपुर मे होना तय था। इस संबंध मे अमडा विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह का कहना है कि जमानियां विद्युत केन्द्र से गडबडी हुयी है सूचना के बावजूद चिरईगांव स्वतंत्र फीडर का विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं किया गया जिससे घटना घटित हो गयी। मृतक लाइनमैन के परिजन को अहेतुक सहायता राशि के रुप मे दस लाख रुपए प्रदान किया जाएगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page