
Kandawa chandauli: बरहनी तिराहा पर स्थित संदीप जनरल स्टोर व चश्मा घर में मंगलवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से लगभग लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।बुधवार की सुबह जानकारी पर पहुंचे दुकान स्वामी द्वारा सूचना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को दिया गया। ज़ब तक फायर और पुलिस पहुंची उसके पहले दुकान जलकर खाक हो गया था।
बरहनी स्थित बीआरसी के मुख्य रास्ते के बगल में संदीप अग्रहरि का संदीप जनरल स्टोर की दुकान है वहीं उसी कटरे मे सटे डॉ0 देवेंद्र प्रताप त्रिपाठी का चश्मा घर भी है। मंगलवार को मीटर में खराबी होने की शिकायत उपभोक्ता ने अमडा बिजली उपकेंद्र पर किया था।लेकिन बिजली विभाग के सुस्त कर्मियों ने मरम्मत नहीं कराया जिसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पडा। पीड़ित दुकानदार की मानें तो विभाग की लापरवाही से रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे संदीप जनरल स्टोर में लगभग 15 लाख का सामान जिसमे फ्रीजर, दो एलसीडी टीवी, इनवर्टर, बैटरी, 4 सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, श्रृंगार का सामान, कपड़ा, जूता, चप्पल, दर्जनों मोबाइल सम्मिलित है जलकर राख हो गया। वहीं चश्मा घर आंख चेक करने सहित मशीन, कुर्सी, मेज, टेबल जलकर राख हो गया।