Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

जिले में मलाई पूड़ी खा रही है जनता नहीं है कोई महिला अपराध : बबिता चौहान

  • निरीक्षण के नाम पर फोटो बाजी कर वापस हो ली महिला आयोग की अध्यक्ष



Chandauli news : महिला पीड़ितों की फरियाद सुनने के लिए जिले में आयी आयोग की अध्यक्ष पीड़ितों के तकलीफ को अपने चश्मे से देखकर निकल गयी। पीड़िता चार से पांच बार अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने की दुहाई देती रही उधर उसके पीड़ा पर गंभीर होने की बजाय मुस्कुराते हुए अधिकारियों की निर्देश देकर जनसुनवाई की कोरमपूर्ति कर वापस हो ली।


जनसुनवाई के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया की जिले में राम राज्य का माहौल है। अपराध नहीं है लोग अमन चैन की सांस ले रहे है। मुगलसराय के रोहिताश हत्याकांड का जिक्र होते ही साफगोई से उन्होंने इस मामले में अनभिज्ञटा जाहिर करते हुए कहा की उन्हें जानकारी नहीं है की एस तरह की हत्या हुयी है। जबकि रोहिताश के परिजन मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी शिकायत कर चुके है। यही नहीं जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाने के लिए पहुंची थी। जहाँ पिछले दिनों आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाअस्पताल में ब्याप्त कमियों पर अपना मठा पकड़ ली थी। उस अस्पताल से कन्या जन्मोत्सव मनाकर वापस हो ली। लाखों रूपये की लागत से जिला अस्पताल की फिजियो थैरेपी मशीन ख़राब है। इसके बारे में ज़ब पूछा गया तो इसके विषय में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहीं की उन्हें इसके विषय में किसी ने बताया नहीं।
25 पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में उपस्थित हुयी थी। जिनके प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही करने का निर्देश देकर वतानुकूलित गाड़ी में बैठ वापस हो ली।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page