संचार क्रांति के क्षेत्र में भारत सरकार का पहल, सीईआईआर पोर्टल से लॉक करें फोन
मोबाईल ओरिजनल या फिर नकली प्रोडक्ट इसकी भी मिला. जाएगी जानकारी

Chandauli news: भारत सरकार ने संचार क्रांति के क्षेत्र में आम व्यक्ति के लिए एक ऐसा पोर्टल लांच किया है। जिसकी मदद से व्यक्ति अपने खोये मोबाईल को घर बैठे ही खोज सकता है। मोबाईल खोने पर अब थानों का चक्कर नहीं लगाना होगा। बल्कि
CEIR (Central Equipment Identity Register)पोर्टल कि मदद से अपने फोन को ईएमआई कि मदद से बंद कर सकता है। फिर वह मोबाईल केवल पेपर वेट के काम आएगा।
सीईआईआर डॉट (Department of Telecommunications) केंद्रीकृत सिस्टम है इसका मुख्य उद्देश्य खोए या चोरी हुए मोबाइल फोनको ट्रैक करना, ब्लॉक करना और नकली/डुप्लिकेट फोन की समस्या को रोकना है।

क्या है सी ई आई आर कि विशेषता : खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करना मोबाइल चोरी होने या खो जाने पर आप कम्प्यूटर कि मदद से सीईआईआर पोर्टल पर जाकर उसमें फॉर्म भरना होगा। जिसमें नाम पता मोबाईल नंबर भरना होगा इसके बाद यूपी कॉप कि मदद से एफाआईआर कि कॉपी को अटैच करना होगा। फिर एमआई को ब्लॉक कर सकते हैं। ब्लॉक होने के बाद फोन पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर काम नहीं करेगा (नया सिम डालने पर भी नहीं)। इससे चोर द्वारा फोन का दुरुपयोग रुक जाता है। यही नहीं चोरी किया हुआ व्यक्ति फोन में सिम लगाना चाहेगा तो भी नेटवर्क नहीं आएगा। लेकिन इसकी सूचना शिकायत करता के पास pin कोड के साथ पहुँच जाएगी। यही नहीं जैसे ही शिकायत रजिस्टर्ड होगा संबन्धित थाने के पास भी आपने आप पहुंच जायेगा. उस स्थिति में मोबाईल में सिम लगाने वालों का लोकेशन थाने पर पहुंच जायेगा। यही नहीं फोन मिलने पर पोर्टल के माध्यम से Request IDके जरिए उसे दोबारा अनब्लॉक (Unblock)भी करवा सकते हैं।
IMEI नंबर की वैरिफिकेशन / जेनुइन मोबाइल चेक: मोबाईल खरीदते समय नकली व असली प्रोडक्ट कि पहचान के लिए पोर्टल पर IMEI नंबर डालकर चेक कर सकता है कि फोन Genuine है या नकली क्लोन या Blacklisted तो नहीं है।