Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

एसपी के निर्देश के बाद भी नहीं हटा ठेला तो थाने में बैठाकर एसपी ने समझाया

  • आम नागरिकों के लिए खाली करनी होगी सड़क : एसपी



Chandauli news : ” विनय न मानत जलदी जल, गए तीन दिन बीत, बोले राम सकोप बस भय बिन होत न प्रीत “पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पिछले सोमवार को ठेला खुमचा व सड़क पर दुकान लगाने वालों का आगाह किये थे। लेकिन चार दिन बीत गए फिर भी कोई अपनी दुकान सड़क से हटाने को तैयार नहीं हुए। जिससे मुगलसराय में जाम कि समस्या से निजात मिलने का आसार नहीं दिख रहा था। इस समस्या को 24newstime.com ने एसपी के निर्देश का चार दिन बाद भी नहीं हुआ पालन शीर्षक से प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद खुद पुलिस अधीक्षक गुरुवार को मुगलसराय थाने पहुंच गए। जहाँ ठेला खुमचा वालों के साथ बैठक कर एक बार फिर उन्होंने संदेश दिया कि सड़क को खाली कराना उनका दायित्व है। इसमें सहयोग करना सभी का फर्ज है। जिसका पालन हर हाल में करना और कराना होगा।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी वह एस समस्या से निजात के लिए प्रेम व सहयोग कि अपेक्षा कर रहे है। अन्यथा कहीं उन्हें तुलसीदास कि ” बिनय न मानत जलदी जल, गए तीन दिन बीत, बोले राम सकोप बस भय बिन होत न प्रीत “उक्त पक्ति का सहारा न लेना पड़े। उन्होंने कहा कि सड़क को खाली कराना पड़ेगा। आप सभी को लग रहा कि यहां से नए स्थान पर जाने के बाद ग्राहक नहीं आएंगे तो ऐसा नहीं है। ज़ब व्यक्ति को उसकी आवश्यकता कि वस्तु चाहिए तो वह निर्धारित स्थान पर पहुंचेगा। एक बार फिर से इन सभी के लिए 13 अप्रैल कि तिथि निर्धारित करते हुए एसपी ने कहा कि 14 अप्रैल से अभियान के तहत कार्यवाही होगी। इसके बाद किसी कि पैरवी प्रभावी नहीं जो पायेगी। एस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अंनत चंद्रशेखर, सीओ अरुण कुमार सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page