सीसीटीवी फुटेज के बाद कोतवाली में दर्ज हुआ एफ़आईआर
सीसीटीवी फुटेज के बाद भी नही हुयी गिरफ्तारी, पुलिस का तर्क रिकवरी के लिए चल रही जांच
Chandauli news: दोस्त दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा जिंदगी हमें तेरा ऐतबार ना रहा… यह लाईन उन लोंगो पर सटीक बैठ रही है जो शोसल साइड पर दोस्ती का मिशाल पेश करने कि लाइने लिखते है। कुछ ऐसा ही मामला पिछले दिनों मुगलसराय में घटित हुयी जहाँ एक साथ दोस्ती कि मजबूत हाथ पकड़ रेलवे में ठेकेदारी शुरू किये दो दोस्तों ने पैसे के विवाद में एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गये। स्थिति यह हो गयी एक दोस्त ने दूसरे को रंगदारी मांगने के आरोप में जले भिजवा दिया।
दूसरी घटना सकलडीहा कि है। जहाँ दीपावली के दिन सघन तिराहा स्थित दो दोस्त आपस में दीपावली का बाजार किये खूब सारा पटाखा व कपड़े खरीदे। इसके बाद घर चले आये। त्यौहार को इंज्वाय करने के बाद गाड़ी से समान निकले बिना ही दोनों अपने अपने घर घर चले गये। लेकिन कुछ देर बाद एक दोस्त ने गाड़ी से सामान लेने गया तो देखा गाड़ी से सामान गयाब है। फिर क्या था कोतवाली पुलिस को बता दिया। लेकिन पुलिस चोरी कि घटनाओं प्रति वैसे ही बेरुखी रखती है। इसके बाद घर के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज ज़ब खांगले गये तो गाड़ी से झोला लेकर जाने वाले का फोटो दिख गया। सीसीटीवी फुटेज से चोरी कि घटना उजागर होने के बाद पीड़ित सकलडीहा कोतवाली पुलिस को सभी रिकार्ड सौप दिया। अब पुलिस पर आरोप है कि वह चोर को पकडकर थाने से छोड़ दिए।
उधर इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित लिखा पढ़ी में 10 हजार रुपया व कपड़ा चोरी होने कि शिकायत किये है। पूछताछ में हर बार अलग अलग बयान दे रहे है, फुटेज के अनुसार आरोपी कि तलाश हो चुकी है। जांच में जैसे ही स्पष्ट होगा कि आखिरकार चोरी कि सच्चाई क्या है आरोपी को जेल भेजा जायेगा।