पुलिस लाईन में थाना प्रभारी लगा रहे थे ठुमका, गोली कांड होने के बाद बंद हो गया डीजे

Chandauli news : कंदवा के परसडीहा में गुरुवार गोली मारकर बदमाशों ने 27 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी होते ही पुलिस लाईन मना होली मान रही पुलिस के कान खडे हो गए। डीजे पर थिरक रहे एसपी सहित पुलिस कर्मी घटना कि तरफ भाग खडे हुये। हलांकि मुख्यालय से लगभग 20 किमी कि यात्रा कर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग खडे हुए थे।
होली के दिन शांति पूर्ण ढंग से त्यौहार मना सके इसके लिए पुलिस के सतर्क होने के बाद भी छिटपुट मारपीट मार पीट हुयी थी। इसके दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस लाईन में होली मान रही थी। पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी व सीओ सहित पुलिस कर्मियों संग होली मना रहे थे। एक दूसरे को अबीर गुलाल से एस कदर रंग दिए कि कोई पहचान में नहीं आ रहे थे। डीजे पर सभी लोग त्यौहार कि खुशी नाच गाना के साथ मना रहे थे। हर कोई आज पूरी मस्ती में रहे। इसी दौरान डायल 112 ने जो सूचना दिया यह सुनते ही पूरी खुशी पर जैसे अग्निशमन ने पानी का बौछार कर दिया।
डायल 112 पर सूचना मिली कि कंदवा के प्रसडीहा में बदमाशों ने अजीत सिंह के छोटे पुत्र विशाल 27 वर्ष को गोली मार दिए। रंग अबीर से सराबोर पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में घंटा भर से अधिक का समय लगा गया। तब तक हमलावर भाग निकले। मौके पर पुलिस कि फोरेंसिक टीम एसपी आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर भी पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि हत्या का खुलासा व अपराधियों कि गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गयी है।