Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कुहरा मे दुर्घटना व चोरी कि घटना रोकने के लिए रात्रि के ढाई बजे तक खुद जगेंगे थाना प्रभारी करेंगे गश्त :एसपी

डायल 112 कि गाड़ियां भी एक स्थान पर नहीं रहेंगी ख़डी करती रहेंगी गश्त

सीओ भी अपने सर्किल क्षेत्र मे करेंगे आकस्मिक निरीक्षण, लिखाएंगे रिपोर्ट




Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने नए वर्ष में में पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नई व्यवस्था लागू किये है। जनवरी माह में अधिक कुहरा के कारण दुर्घटना व चोरी कि घटनाएं अधिक होती है। इसे रोकने के लिए अब थाना प्रभारियों को रात्रि के 2:30 बजे तक जगने होंगे। थाना प्रभारी अब 2:30 बजे के बाद ही अपने कमरे में जा सकेंगे। जबकि थाने कि सेकण्ड मोबाईल सुबह के 5:30 तक क्षेत्र में भ्रमण करेगी। यही नहीं अब पीआरबी कि गाड़ी भी एक जगह खड़ा होने कि बजाय लोकेशन स्थल से आस पास भ्रमण करेंगी।
दिसंबर माह में सड़क दुर्घटना व चोरी कि घटनाएं अधिक हुयी है। जबकि पिछले आंकड़ो में जनवरी माह में यह घटनाएं सर्वाधिक रही है। ऐसे में एस वर्ष इन घटनाओं में कमी आये इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने योजना बनाते हुए इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों का नकेल कसें हैं। इसके साथ ही सभी सीओ को भी अपने सर्किल क्षेत्र में औचक निरिक्षण करने के लिए कहा।
इसके पूर्व रात्रि गश्त को प्रभावी करने के लिए थानों के सेकेण्ड मोबाईल में जीपीएस लगाया गया हैं। जिसे सुबह के 5:30तक भ्रमण करने का निर्देश दिया गया हैं।
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक: पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि चोरी कि घटनाएं कम हो इसके लिए थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गयी हैं। सबकी जबाबदेही सुनिश्चित कि गयी हैं। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही भी होगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page