Ayodhya,mumbaiUncategorizedअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीमनोरंजनमुरादाबाद

कमीशन पर करेंसी बदलने वाले कारोबारी के साथ दीनदहाड़े उच्चक्कागिरी

मुगलसराय के वीआईपी गेट के समीप कि घटना

रोहिताश हत्याकांड कि तरह हुडी पहनकर उच्चक्के ने घटना को दिया अंजाम

उच्चक्कागिरी कि जानकारी होते ही जांच में जुटी पुलिस

Chandauli news: मुगलसराय में बुधवार को कमीशन पर करेंसी बदलने का कारोबार करने वाला ब्यापारी उच्चक्कागिरी का शिकार हो गया। घटना तब हुयी ज़ब वह घर से पैसा लेकर अपने अस्थाई दुकान पर पहुंचा। जहाँ बैग रख अपने अस्थायी दुकान को लगाने लगा । इधर मौका देखकर उच्चक्का पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने वाला उचक्का पिछले एक बार फिर से हुडी पहने हुए थे. जिसकी पहचान नहीं हो पाया। दुकान में लगे सीसी टीवी फुटेज में उचक्का गिरी करते हुए बैग लेकर भागने कि घटना कैद हो गयी। वहीं घटना को लेकर पुलिस जानकारी खंगाल रही है।

रविवार को विश्वास जायसवाल जो काली मंदिर के पास करेंसी का ब्यापार करते है। यह घर से 1लाख 25 हजार बैग में भरकर अपने निर्धारित स्थान पर दुकान लगाने गए थे। काउंटर पर पैसे का बैग रखकर अपने दुकान पर कुछ कार्य करने लगे इतने में बैग रखते ही एक उचक्का हुडी पहने वहाँ पहुंचा और पैसे से भरा बैग लेकर भाग गया। काउंटर से पैसे का बैग आँख के सामने ही गायब हो गया लेकिन आभास भी नहीं हुआ।  इसके बाद ज़ब कैमरा खंगाला गया तो उसमें बैग लेकर भागते हुए एक व्यक्ति दिखा। पुलिस जांच में जुटी है। 

नहीं रुक रहा उचक्का गिरी : जिले में कानून व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। पिछले एक सप्ताह में उचक्का व चोरी कि घटनाएं जिले में घटित हुयी है। बलुआ में राधा कृष्ण कि मूर्ति चोरी हो गयी, सकलडीहा में थाना प्रभारी के चार्ज लेते ही लगातार दो दिनों से चोर व उचक्को ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए रानेपुर के मिठाई दुकानदार के यहां से 14 हजार कि चोरी कर ले गए, दूसरे दिन महिला के कान का कुंडल व पैसा उड़ा दिए। जिसमें पुलिस के हाथ खाली है। 

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page