किसानों के बने निर्माण को बुलडोजर से ढहाया

Chandauli news: रांची भारत माला एक्सप्रेसवे के निर्माण में हो रहे अवरोध पर राजस्व व किसानों के बीच हुई बैठक के बाद पिछले दिनों बनी सहमति पर बुधवार को बुलडोजर चलवाकर एसडीएम ने मैदान को साफ करा दिया। इसके लिए पूरे दिन रेवसा व बरहुली में एसडीएम खुद नेतृत्व करते हुए पुलिस बल के साथ अधिग्रहित क्षेत्र को खाली कराने में डटे रहे।
रांची भारत माला एक्सप्रेसवे पंचफेड़वा से रांची तक जा रही है। यह सड़क सदर व डीडीयू नगर तहसील के कुल 22 गांव को प्रभावित करते हुए औरंगाबाद में मिलेगी। जिसके निर्माण के लिए किसानों कि जमीन सरकार को अधिग्रहित करनी है। जमीन अधिग्रहण के लिए दो वर्ष पूर्व से नोटिश चस्पा कर दी गयी। इसके बाद कई चक्र में किसनों व अधिकारियों के बीच वार्ता हुआ। लेकिन मुआवजे में फंसी पेंच से यह कार्य प्रारम्भ नही हो पा रहा था। किसानों से तत्कालीन जिलाधिकारी ने वार्ता किया जिसके बाद मुआवजा किसान लेने को तैयार हो गये। कुछ स्थानों पर नक्शा त्रुटिपूर्ण होने के कारण जमीन व मुआवजे के बीच मामला उलझ गया।
दोनों तहसील में एक दूसरे के करीब एसडीएम कि पोस्टिंग हो गयी। जो यह कार्य एक दूसरे के लिए चुनौती पूर्ण हो गया। स्थिति यह हो गयी कि अब इस मामले को आधिकारिक के ब्यक्तिगत रूचि कि हो गयी। खुरुहूजा आदि गांव में राजस्व कि टीम के साथ मारपीट कि नौबत आ गयी। इसके बाद एसडीएम ने मोर्चा संभाला जिसके बाद सहमति बन गयी। हलांकि अभी किसानों के खाते में पैसा नही आ पाया है।

उधर डीडीयू नगर एसडीएम ने भी किसानों से वार्ता शुरू किया। किसान जमीन दो वर्ष पूर्व अधिग्रहित करने कि बात करते हुए कहा कि मुआवजा तीन वर्ष बाद दिया जा रहा है। क्षतिपूर्ति कि राशि बहुत कम है। इन सभी शिकायतों का निस्तारण करते हुए एसडीएम अनुपम मिश्रा ने मामले को सुलझा दिया। जिसके बाद बुधवार को रेवसा व बरहुली में किसानों के आशियाने को गिराया गया। अब निर्माण कार्य को गति मिल सकेगी।