Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

डीआईजी के “पुलिस सतर्क मित्र पोर्टल “पर घालमेल रिपोर्ट लगा रहे जाँच कर्ता अधिकारी

डीआईजी भ्रस्टाचार पर लगाम लगाने के लिए बनवाए है पुलिस सतर्क मित्र पोर्टल

बलुआ पुलिस के अवैध वसूली कि शिकायत के बाद सीओ ने लगाया घालमेल रिपोर्ट




Chandauli news : परिवार का मुखिया ईमानदार होगा तो घर का सदस्य भी ईमानदार होगा। अब यह केवल कहावत हो गया है। जी हां यह सोलह आने सत्य है। कुछ ऐसा ही मामला आज कल पुलिस विभाग मे देखने को मिला रहा है। हुआ यह कि डीआईजी वैभव कृष्णा पुलिस विभाग के वसूली व भ्रस्टाचार को रोकने के लिए पुलिस सतर्क मित्र पोर्टल बनावाये है। जिसपर कोई भी पुलिस से संबंधित भ्रस्टाचार आदि कि शिकायत कर सकता है। इसके पीछे का उद्देश्य है कि विभाग में वसूली आदि पर रोक लग सके।
यहां शिकायत होने पर सीधे सीओ स्तर के अधिकारी जाँच करेंगे जिसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिसकी समीक्षा होंगी। लेकिन शिकायत तो पोर्टल पर हो रही है लेकिन जाँच में घालमेल रिपोर्ट लगाया जा रहा है।


कुछ ऐसा ही मामला चंदौली में देखने को मिला है। जहाँ बलुआ थाना क्षेत्र में बालू का अवैध खनन जोरों पर है। इस कार्य में लगे ट्रैक्टर से थाने कि वसूली होती है. जिस कार्य के लिए दीपचंद गिरी, जलभरन यादव, रोहित लगे हुए है। थानों पे हिस्सेदारी न देने वाले ट्रैक्टर को ले जाकर तक तक खडा रखते है ज़ब तक सेंटिंग न हो जाय। पैसा कहाँ रखा जायेगा इसके लिए पेट्रोल पम्प के पास का दुकान निर्धारित है। पुलिस के इस वसूली कि शिकायत डीआईजी के पोर्टल पर भी हुआ। जिसकी जाँच सीओ सकलडीहा को मिली अब पुलिस कर्मचारियों के लिप्ततता कि जाँच करने कि बजाय सीओ एसडीएम को लेकर खनन कि जाँच करने पहुंच गयी। जहाँ अवैध ढंग खनन कर रहे जेसीबी को सीज किया गया। पुलिस के घालमेल रिपोर्ट पर एक बार फिर से शिकायत कर्ता ने पुलिस अधीक्षक से बलुआ पुलिस के वसूली का शिकायत किया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page