Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर गायब हो गये गुरूजी, बीएसए के जांच में हुआ उजागर


Chandauli news: देश के कर्णधारों को शिक्षित करने को जिन्हे जिम्मेदारी दी गयी है वहीं अपने कार्यों में चार सौ बीस कर रहे है। उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय से गायब हो जाते है। सूत्रों कि माने तो कुछ लोंगो के तो बिना विद्यालय आये ही हाजिरी बन जाती है। शनिवार को इसका खुलासा उस समय हुआ ज़ब कभी कभार विद्यालयों कि तरफ रुख करने कि जहमत उठाने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों पर पहुंच गये जहाँ उन्होंने अपने आखों से शिक्षा का हाल देख लिए। अब स्पष्टीकरण जारी किया गया है।


शनिवार को जिलाध्यक्ष बेसिक शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालय माधवपुर, प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम विकासखंड सदर पर पहुंचे जहाँ संतोष कुमार सिंह शिक्षामित्र एवं श्रीमती रीना देवी शिक्षामित्र उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर अनुपस्थित थे।
प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने मध्यान भोजन मीड डे मील का क्वालिटी जांच किया। प्राथमिक विद्यालय माधवपुर उषा देवी शिक्षामित्र अनाधिकृत रूप से उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर अनुपस्थित पाई गई।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page