Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

एसडीएम के निरीक्षण में खुली धान खरीद की पोल, बंद मिले केंद्र

चार केंद्र का किया निरीक्षण, दो पर लटक रहे थे ताले , दो केंद्र पर केवल मिले केंद्र प्रभारी



Chandauli news : किसानों के धान कि खरीद के लिए जिले में 110 केंद्र का स्थापना किया गया है। लेकिन यह शासन के कागजी आंकड़े कि भरपाई कर रहे है। जबकि जमीनी हकीकत इससे कुछ अलग ही है। अधिकांश केंद्रों पर केवल कमीशन वाली खरीदारी हो रही है। जिसकी पोल जनपदीय अधिकारियों के निरीक्षण में सामने आया है।


बुधवार को सदर एसडीएम दिव्या ओझा बरहनी ब्लाक में संचालित धान क्रय केंद्र का निरिक्षण करने पहुंची थी। जो चार केंद्र पई, अमडा, बरहा व खुरहट क्रय केंद्र पर पहुंची। इन सभी केन्द्रो पर खरीदारी बंद थी। खुरहट में ताला लटक रहा था। एसडीएम के निरीक्षण कि खबर पर ग्रामीण उपस्थित हो गए। इन लोंगो से ज़ब केंद्र के बाबत जानकारी लीं तो ग्रामीणों ने बताया कि केवल बैनर व डस्टर लगाया गया है। लेकिन अभी किसी भी किसान का यहां पर धान का तौल नहीं हुआ है। जबकि 30 दिसंबर तक यहां पर ऑनलाइन खरीदारी हुआ है।


इसके बाद अमड़ा क्रय केंद्र पहुंची जहाँ केंद्र बंद मिला, पई व बरहनी केंद्र पर केवल केंद्र प्रभारी खरीदारी मशीन लेकर बैठे थे। न तो केंद्र पर बोरा मिला और ना ही पल्लेदार। चारों केंद्र पर खरीदारी नहीं हो रही थी। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दिया गया।

क्या बोले अधिकारी :

इस संबंध में एसडीएम दिव्या ओझा ने बताया कि चार केंद्र का निरीक्षण किया गया लेकिन खरीद कहीं नहीं हो रही थी। जिसके विषय मे आवश्यक दिशा निर्देश गए है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page