Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

नवागत पुलिस अधीक्षक के सामने काबिलियत दिखाने की मची होड़

  • महिला थाने पर प्रभारी के न होने के बाद भी आधा दर्जन मामलो का हो गया निस्तारण



Chandauli news : जिले में कानून व्यवस्था का कमान शासन ने 2019 बैच के आईपीएस आकाश पटेल के कंधे पर दिया है। मंगलवार तक उन्हें पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया था। विभाग में नए मुखिया के आगमन व उनकी कार्यशैली हर कोई अपने स्तर से पता कर रहा था। मुखिया के आगमन पर थाना प्रभारी भी परिचयात्मक बैठक अपनी काबिलियत के साथ देने के लिए पूरे दिन मेहनतकश दिखे।


इसी क्रम में सामान्य दिनों में महिला थाने पर फरियादियों से न मिलने वाली थाना प्रभारी के यहां भी उनकी अनुपस्थिति में महिला दिवानों ने आधा दर्जन पति पत्नियों के बीच चल रहे झगड़े का समझौता कराकर थाने से विदा करा दी। जिसकी सूचना भी पुलिस के सोशल मीडिया ग्रुप से सार्वजनिक कर दिया गया. जिससे नवागत साहब के सामने महिला थाना व उसके कार्य के प्रति अच्छी छवि बन सके। जनपद का यह एकलौता थाना है जहाँ प्रभारी के छुट्टी जाने के बाद यहां का प्रभार दिवान के कंधो पर होता है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page