
Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने गुरुवार को चकरघट्टा इंस्पेक्टर दयाराम गौतम को हटा दिए। अब इनको अलीनगर थाने पर अतिरिक्त निरीक्षक के रुप में तैनात किया गया है। चकरघट्टा एसओ के रुप में धरौली चौकी इंचार्ज संतोष कुमार को भेजा गया है। अलीनगर जनपद का पहला थाना है जहां चार चार इंस्पेक्टर तैनात है। इसमें से तीन इंस्पेक्टर ऐसे है जो जिले के अन्य थानों के चार्ज में रहे है। जिसमें शरद गुप्ता धानापुर, दयाराम चकरघट्टा, के एसएचओ थे। जो अब इंस्पेक्टर अपराध के रुप में काम करेंगे।