- 20 माह का कार्यकाल, अब नई जिले की जिम्मेदारी

Chandauli news : 16 जून 2024 को जिले का चार्ज लेने के बाद पुलिस के अवैध वसूली व गौ तस्करी आदि पर कठोरता रखने वाले पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का सोमवार को शासन ने ट्रांसफर कर फिरोजाबाद की जिम्मेदारी दी है। हलांकि कानून व्यवस्था पर सख्ती के बाद भी मुगलसराय के चर्चित व्यवसायी रोहिताश हत्याकांड का खुलासा नहीं करा पाए। जबकि इस हत्याकांड के खुलासा को लेकर एसटीएफ व कई अन्य एजेंसिया लगी रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आकाश पटेल को जिम्मेदारी दी गयी है। आकाश 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी है।

20 माह के कार्यकाल में 35 से अधिक हत्याएं जिले में हुई। जिसमें से अधिकांश मामलों का खुलासा तो हुआ लेकिन मुगलसराय के ब्यापारी हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ। वहीं बलुआ के चहनियां स्थित मोहरगंज में किन्नर के घर विस्फोटक मामले में फर्जी जेल भेजने वाले तत्कालीन प्रभारी को बचाने के मामले में किरकिरी भी हुआ। अलीनगर में तेल कटिंग, मुगलसराय में जुआ के मामले में एडीजी की कार्यवाही के बाद भी किरकिरी हुआ।