पीड़ित ने 20 हजार नकद पाँच हजार यूपीआई से किया भुगतान
मामला पहुंचा एसडीएम के पास, जाँच शुरू

Chandauli news: सकलडीहा तहसील मे तैनात लेखपाल पवन कुमार मिजुमला नंबर में हिस्सेदारी साबित करने के लिए पीड़ित से 25 हजार रुपया लिया। पैसा लेकर रिपोर्ट तो लगाया लेकिन कब्जा नहीं दिला पाये। जिसके बाद पीड़ित ने एसडीएम से मिलकर इसकी शिकायत किया है। अब एसडीएम कुंदन राज कपूर मामले कि जाँच तहसीलदार से करा रहे है।

धरहरा गांव के रामबिलास यादव पुत्र स्व० शहजाद यादव ने लेखपाल पवन कुमार अवैध धन लेकर गांव सभा कि जमीन को कब्जा कराने का आरोप लगाया है। पैसे से सरकारी जमीन कब्जा किये जाने का रिकार्ड देते हुए उन्होंने शिकायत किया कि गांव के आ०नं० 610 मि० रकबा 0.61 हे० पर अवैध कब्जा कराने के लिए गांव के ही मनीष कुमार सिंह पुत्र स्व० पुरन्दर सिंह से प्रार्थना दिलवाकर उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाने हेतु 25000 रूपये लिया।

जिसमें 20 हजार नकद और पांच हजार यू०पी०आई० के माध्यम से लिए। पैसा लेने के बाद 14.11.2025 को उक्त मनीष कुमार के पक्ष में रिर्पोट लगाया। इसके साथ ही गांव के खलीहान सं० 610ड़मि० रकबा 0.324 हे० पर गांव के राजनारायण यादव व हरिनारायण यादव पुत्र स्व० दशरथ द्वारा दिनांक 27.12.2025 को अवैध कब्जा करा दिया। इसकी शिकायत करने पर यह जमीन आवंटित बता दिए। जबकि उक्त खलिहान को पूर्व उपजिलाधिकारी ने अवमुक्त कराकर अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध 3/5 सार्वजानिक सम्पत्ति अधिनियम के अन्तर्गत 12 व्यक्तियों के खिलाफ एफ०आई०आर० दर्ज कराए थे। इसके बाद भी उक्त जमीनी पर पैसा लेकर कब्जा दिलाया जा रहा। एसडीएम ने लेखपाल पर लगे आरोप का जाँच कराकर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
वहीं लेखपाल पवन कुमार का कहना है कि ग्राम प्रधान इसे मुद्दा बना रहे है। जो कम होने लायक नहीं उसके लिए भी दबाव देते है। इस मामले में भी मना कर दिया गया था जिसके बाद फंसाने के नियत से हमारे बंद नम्बर पर ऑनलाइन पैसा भेजा गया। जिस नंबर पर पैसा भेजा गया है वह लोन एकाउन्ट है।