Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

एसडीएम से शिकायत होते ही पीड़ित के खाते में लेखपाल ने लौटाया पांच हजार

24newstime.com खबर का असर डेढ़ महीने बाद लेखपाल ने किया पैसा वापस



Chandauli news : पैसा लेकर अंश निर्धारण के मामले में लेखपाल पवन कुमार का शिकायत एसडीएम से होने व 24newstime.com में खबर छपते ही डेढ़ महीने बाद लेखपाल ने अपने दूसरे खाते से पैसा पीड़ित के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके पीछे उन्होंने ट्रक दिया कि डेढ़ माह से वह अपने खाते के लेन देन का जाँच नहीं कर रहे थे।


सकलडीहा के धरहरा गांव में तैनात लेखपाल पर गांव के राजनारायण ने सोमवार को एसडीएम कुंदन राज से मिलकर शिकायत किया कि पूर्व के एसडीएम द्वारा अवैध अतिक्रमण कारियों पर कि गयी कार्यवाही के बाद वर्तमान में तैनात लेखपाल पवन कुमार ने पैसा लेकर फिर से उन सभी को कब्जा दिला दिए। इसके साथ ही मिजुलमा नंबर पर हिस्सेदारी कि रिपोर्ट लगाने के लिए पैसा लिए है। इसमें पांच हजार रुपया लेखपाल खाते में लिए। जिसका विवरण एसडीएम को पीड़ित ने दिया।


एसडीएम से शिकायत के बाद लेखपाल के घूसखोरी को 24newstime.com ने संज्ञान में लेकर विस्तार से खबर प्रकाशित कर दिया। जिसका असर रहा कि पैसा लेने के मामले में लेखपाल ने सफाई देते हुए कहा कि पैसा उनको फ़साने के नियत से लोन खाते में भेजा गया है। जिसमें संबद्ध नंबर बंद है। इस कारण से पता नहीं चला कि कौन पैसा भेजा है। जबकि पीड़ित ने पैसा भेजकर बकायदे लेखपाल के वाट्सऐप पर स्क्रीन शॉट 13 नंबर को भेजा। जिसे रिसीव भी किया गया था। अब मामले में तहसीलदार को जाँच अधिकारी बनाया गया इसकी जानकारी होते ही आपा धापी में पीड़ित के खाते मे पांच हजार भेज दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page