विद्यालयों में एक दिन के लिए बन रही प्रधानाध्यापक

Chandauli news : मिशन शक्ति फेज- 5 के शुभारम्भ हुए 09 दिवस हुए है। जिसके प्रचार प्रसार व महिला सशक्तिकरण के तहत उन्हें अधिकार व सरकार के योजनाओं आदि के विषय में बताया जा रहा है।

22 सितंबर के दिन मिशन शक्ति फेज -5 का शुभारम्भ किया गया था। जिसके शुभारम्भ के पूर्व पूरे प्रदेश में महिला पुलिस कर्मचारी मोटरसाईकिल से जागरूकता रैली निकाली थी। इसके बाद से प्रतिदिन पुलिस मुख्यालय से जागरूकता के तहत गाइड लाइन जारी हो रही है। रविवार के दिन पुलिस मुख्यालय से जागरूकता रैली के तहत थानों या फिर सरकारी भवन जो अधिक से अधिक लोंगो के आकर्षण का केंद्र हो सके ऐसे दीवाल पर मिशन शक्ति ड्रीम के तहत हस्थ छाप, उनके निक नेम व उनके ड्रीम के विषय में वॉल पेंटिंग कराने का निर्देश था। जिसके तहत थानों के एक दीवाल जिसे मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है उसकी पेंटिंग कराई गयी। सुबह स्कूली बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। परिषदीय विद्यालय पर ज्यादा बल दिया था। जिसके क्रम में कुछ थानों पर निजी विद्यालय का सहारा लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया था। थानों पर मिशन शक्ति में उपस्थित होने वाले बच्चियों को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को फूलों की पंखुडियों से सजाया गया था।
मिशन शक्ति फेज. 5 के लिए महिला सीओ स्नेहा तिवारी को नोडल बनया गया है।