Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊ

जुआ मामले में चौकी इंचार्ज का पहले ट्रांसफर बाद में निलंबन

  • जलीलपुर से चकिया गये अभिषेक शुक्ला व दुलहीपुर के चौकी हुए सस्पेंड



Chandauli news: मुगलसराय के जुआ मामले में एक और कार्यवाही हो गयी। संतोष सिंह के लाईन हाजिर व चौकी इंचार्ज पर स्थानांतरण की कार्यवाही विभाग में चर्चा का विषय बन गया। चौकी क्षेत्र से चंद कदम की दूरी पर जुआ का खेल चल रहा था। लेकिन कार्यवाही के नाम पर थाना प्रभारी को लाईन हाजिर किया गया था। जबकि जुआरियों से चौकी इंचार्ज का जांच में कनेक्शन पाया गया। वहीं मुगलसराय व जलीलपुर के बीच में बहुत ही संवेदनशील स्थान दुलहीपुर में भी जुआ व अवैध रूप से पड़वा के मांस का कारोबार हो रहा था। जांच के बाद चौकी इंचार्ज को पुलिस आधीक्षक ने निलंबित कर दिया।
मुगलसराय के सेमरा में एडीजी की टीम ने छापेमारी किया। जहाँ से लाखों रूपये व मोटरसाईकिल बरामद हुई थी। एडीजी की टीम के छापेमारी के बाद जिले का किरकिरी हो गया। अलीनगर में तेल कटिंग मुगलसराय में जुआ, दुलहीपुर में पंड़वा कटिंग आदि जोरों पर। एडीजी का तीसरा प्रहार न हो जाय इसके लिए जैसे ही दुलहीपुर की शिकायत मिली एक जांच शुरू हो गया जिसमें मामला सही पाया गया। मलोखर में जुआ तो दुलहीपुर में पड़वा काटने का काम होता है। इस कार्य में चौकी इंचार्ज व कारखास संतोष यादव की भूमिका संदिग्ध है। जिसके बाद यहां के चौकी इंचार्ज धर्मदेव सिंह को निलंबित कर दिया गया। वहीं सेमरा गांव में जुआ के मामले में हटाए गए अभिषेक शुक्ला को भी निलंबित कर दिया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page