Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बलुआ पुलिस बसूली में खर्च कर रही ऊर्जा, महुअर चौकी के सामने लाखों की चोरी

पहले घटना से पुलिस ने किया इंकार, कमांडो दामाद ने एसपी से किया शिकायत



Chandauli news : अपराध मुक्त करने के लिए सकलडीहा में चंद दिनों की पोस्टिंग के बाद बलुआ भेजे गए अतुल कुमार क्राइम कंट्रोल पर कम आर्थिक स्रोत पर अधिक जोर दिए हुए है। स्थिति यह है कि सैदराजा मुगलसराय के बाद अब इस थाने पर चार से पांच कारखास रहे गए है। जो पुरे दिन एसओ के लिए आर्थिक इकठ्ठा करने में लगे है। स्थिति यह हो गयी है कि क्राइम कंट्रोल मे पुलिस फिसड्डी हो गयी है।
रविवार को महुअर चौकी के सामने चोरों ने एक कोटेदार के घर को खंगाल दिया। पुलिस को भनक भी नहीं लगा। सुबह पीड़ित ज़ब पुलिस को जानकारी दिया तो पुलिस ने पहले तो घटना को मानने से इनकार कर दिया। पीड़ित का दामाद जो छत्तीसगढ़ में कमांडो है वह सीधे पुलिस अधीक्षक को फोन से जानकारी दिया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने ज़ब मोर्चा संभाला तब पुरे दिन पंचायत के बाद शाम को पीड़ित का तहरीर लिया गया। आज कल चंदौली पुलिस पहले किसी भी घटना को इंकार कर देती है। बाद में ज़ब अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद घटना को स्वीकार कर रही है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page