सेकेण्ड मोबाईल वैन में लगाया गया जीपीएस, निगरानी करेंगे एडीशनल एसपी
सुबह के पांच बजे भेजना होगा लाइव फोटो, नहीं चलेगा बहाना

Chandauli news : पुलिस के लापरवाही का आलम यह है कि आये दिन चोरी, लूट कि घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस का गस्त में कोई सुधार नहीं हो रहा। कुछ थानों पर तो रात्रि दिवसाधिकारी यह कह देते है कि जवाब उन्हें अधिकारियों को देना है वह दे लेंगे। थाने से पुलिस कि गस्त क्षेत्र में भ्रमण कर रही ही कि नहीं इसके विषय में कंट्रोल एक एक थाने से लोकेशन पूछता है। लेकिन यहां से अक्सर थाना में होने के बाद भी क्षेत्र का एक दो स्थान बता दिया जाता है। थानों से क्षेत्र में पुलिस गस्त कि रिपोर्ट मिलने के बाद भी चोरी कि घटना में कमी नहीं आ रही है। ऐसे में अब गस्त के नाम पर बहाने बाजी करने वालों पर पुलिस अधीक्षक ने नकेल कसना शुरू कर दिए है।
अब थाने के सेकेण्ड मोबाईल में जीपीएस लगाया गया है। जो रात्रि गस्त का लोकेशन अपने आप देगा। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर को इसके मॉनिटरिंग कि जिम्मेदारी दी गयी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अक्सर शिकायत रहती है कि गस्त के नाम पर थाने से गाड़ी लेकर लोग निकलते है जो एक निश्चित स्थान पर रुक जाते है। जबकि क्षेत्र में इन्हे भ्रमणशील रहने के साथ साथ हुटर आदि बजाने का निर्देश दिया गया है। अब गाड़ी कि जीपीएस यह बताएगी कि गाड़ी कब और कहा जा रही है।