साबरमती जेल से आते समय झांसी में हुआ हादसा
लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त अतीक अहमद के वैन से झांसी के समीप गाय टकरा गई। अतीक की गाड़ी तो नही पलटी लेकिन गाय जरूर गंभीर रूप से घायल हो गयी।
उमेश पाल हत्याकांड के अभियुक्त को इलाहाबाद कोर्ट में पेश करने के लिए साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश की पुलिस गयी थी। सुबह झांसी से अतीक का काफिला प्रयाराज के लिए निकला था। उसके सुरक्षा में पुलिस के अलावा निजी कई गाड़ियां काफिले के साथ चल रही थी। बज्र वाहन जिसमें अतीक बैठा था उसके आगे तीन गाड़ी पास हुई। लेकिन दूसरे साइड से एक गाय तेजी के साथ दौड़ती हुई सड़क पार कर अतीक के बज्र वाहन से टकरा गयी। गाड़ी हल्का लड़खड़ाई लेकिन फिर संभल गयी। जबकि तेज टक्कर के कारण गाय गम्भीर रूप से घायल हो गयी।