Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

चंदौली कि ढीली पुलिसिंग पर एडीजी का प्रहार, तेलकटिंग के खेल को एडीजी कि टीम ने पकड़ा

मौके से कई लीटर कटिंग का डीजल बरामद, अलीनगर को कानो कान नहीं लगी खबर



Chandauli news : चंदौली में अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जनसुनवाई के दौरान भी सभी थाना प्रभारियों को गूगल के माध्यम से एक लोंगो को हिदायत देते रहते है। लेकिन उनके इस हिदायत का कुछ थाना प्रभारियों के उपर कोई असर नहीं हो रहा। थाना क्षेत्र में जमकर अवैध कारोबार हो रहे है। जिसकी पुलिस अधीक्षक को भनक नहीं लग रही।


ढीली ढाली पुलिसिंग पर एडीजी ने प्रहार करते हुए छापेमारी कराकर यहां के अधिकारियों को आईना दिखा दिए है। शुक्रवार को एडीजी कि टीम ने सुबह बिना अलीनगर को सूचना दिए प्रमोद चौहान और शमशाद उर्फ मन्नन के यहां छापेमारी कर दिया। जहाँ कई टैंकर तेल कटिंग कर रही थी। जो मौके से पकड़ गयी। सूत्रों कि माने तो इन सभी के संरक्षण में कई अड्डे चल रहे है। अवैध कारोबार के बदले पुलिस को पैसा के साथ साथ यहां के कारखास रोशन यादव को TUB फोर व्हीलर दिए।
एडीजी टीम के छापेमारी कि जानकारी होते ही अलीनगर थाने में हड़कंप मचा गया। वहीं तेल कटिंग के अन्य ठिकानों पर ताला बंद हो गया। कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने छापेमारी कराया था उस दौरान केवल कारखास कमलेश पाण्डेय पर कार्यवाही कि गयी थी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page