परिजनों के हंगामा करने पर पहुंची पुलिस, परिजनों को समझायी

Chandauli news: जनपद मे जब बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज की स्थापना हुयी तो लोगों को लगा कि अब अपने जनपद मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगेगी।लेकिन अब यहां बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज संबद्ध जिला अस्पताल मे स्थिति यह है कि सैकडों चिकित्सकों की तैनाती के बावजूद लापरवाही मे एक महिला मरीज की जान चली गयी ऐसा परिजनों का आरोप है। मंगलवार की सुबह महिला की मौत के बाद परिजनों ने जब अस्पताल मे हंगामा मचाया तब सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे कर अंत्यज परीक्षण के लिए भेजवाया गया।
दरअसल सकलडीहा क्षेत्र की डेवढिल की रागिनी तिवारी पत्नी शिवानंद तिवारी को जले हुए हालत मे अस्पताल लाया गया।चिकित्सकों ने मरीज को बर्न वार्ड मे भर्ती किया।करीब एक सप्ताह से अस्पताल मे भर्ती महिला की मंगलवार को मौत हो गयी।
परिजनों के मुताबिक मरीज को अस्पताल मे समुचित इलाज नहीं मिल पाया।आरोप है कि रागिनी की हालत बिगड़ती रही लेकिन जूनियर चिकित्सकों ने अपने से सीनियर चिकित्सकों से परामर्श कर उचित इलाज नहीं किया जिससे महिला की मौत हो गयी। परिजनों ने मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए आवश्यक जांच कर दोषी के खिलाफ आवश्यक जांच की मांग की गयी।
इस संबंध मे बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल अमित सिंह का कहना है कि महिला को गंभीर स्थिति मे अस्पताल लाया गया। साठ प्रतिशत शरीर का हिस्सा जल चुका था।आवश्यक जांच इलाज उपलब्ध कराया गया ।