गौ वंश तश्करी में 351 गिरफ्तार 1960 गौ वंश कराया मुक्त

Chandauli news: 26 जून 2024 को जनपद में क़ानून व्यवस्था कि जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का एक वर्ष पूरा हो गया। एक वर्ष में एसपी ने अपराध जगत में कदम रखें लोंगो पर शिकांजा कसते कार्यवाही किया। इसमें गैगेस्टर व जिला बदर कि कार्यवाही करते हुए चल व अचल सम्पत्ति भी कुर्क कराया गया है।

जून 2024 से 26 जून 2025 तक के आकड़ों पर गौर किया जाय तो अब तक 106 मामले दर्ज हुए। जिसमें 339 के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही हुई। गुंडा के 166 मामले दर्ज हुए। जिसमें पुलिस ने पैरवी करते हुए जिलाधिकारी न्यायालय से 65 लोंगो जिलाबदर करा दिया। वहीं अवैध शस्त्र रखने वालों पर भी पुलिस सख्ती दिखायी जिसका परिणाम रहा कि 25 मामले दर्ज करते हुए 29 को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमें 10 कट्टा व 06 पिस्टल जबकि 28 कारतूस बरामद हुए।

इसके साथ है नशाखोरी करने के साथ साथ इसमें लिप्त लोंगो पर भी लगाम लगाने के लिए कार्यवाही कि गयी। एनडीपीएस में 102 ब्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 924 किलो गांजा, 0.445 ग्राम हेरोइन के साथ 20 वाहन जब्त किये गये।
आबकारी अधिनियम के तहत 239 केस दर्ज हुए। जिसमें एवं तक 435 अभियुक्तों कि गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने 40 हजार 123 लीटर शराब जब्त किया। जिसकी क़ीमत 20 करोड़ 16 लाख 17 हजार के करीब है। यहीं नहीं गौ वंश के मामले में चार्ज लेने के बाद है सैयदराजा पीकेट व्यवस्था को तोड़कर गौ तस्करी रोकने के कदम उठाये गये। जिसमें 188 मामले गौ वंश के दर्ज हुए इसमें 351 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ है इनके कब्जे से 1960 गौ वंश मुक्त कराये गये।
फरियादियों कि समस्या का समस्या का समाधान करने का नया तरकीब : एक वर्ष पूरा करने वाले पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे फरियादियों के प्रति भी गंभीर होते है। अपने यहां जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों कि समस्या पर पुलिस टाल मटोल न करने पाये इसके लिए हर थाने से एक दरोगा जनता दर्शन में बुला लेते है जिस थाने के फरियादि आते है उनकी समस्याओं से सीधे संबन्धित थाने का दरोगा अवगत होता है। यहां तक कि उनके यहां उपस्थित कर्मचारी शिकायत के बाबत जांच पड़ताल कर एसपी के सम्मुख पेश कराते है। यह बात अलग है कि इसके लिए जनता व अन्य लोंगो को घंटो झेलना भी पड़ जाता है।