जमीनी विवाद में हुई हत्या, पुलिस की 09 टीमें लगी : एसपी

Chandauli news : दवा व्यवसाई रोहिताश पाल उर्फ़ रोमी की हत्या के कारण का पुलिस ने अनावरण कर लिया। जमीनी विवाद में हत्या हुई है। यह पुलिस के आठ दिन की जांच में खुलासा हो गया। हत्या की साजिश करने वाले पुलिस के पकड़ में है। सूत्रों की माने तो हत्या के लिए जिस शूटर को सुपारी दी गयी है उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 09 टीमें लगी है। सूत्रों की मानें तो रोहिताश पाल के तेरहवीं से पूर्व ही घटना का अनावरण कर पीड़ित परिवार के दर्द पर मरहम लगा सकती है।
मंगलवार को घटना के पीछे के कारण की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया की हत्या के सभी पहलुओं पर ज़ब इलेक्ट्रीनिक साक्ष्य व परिजनों से बातचीत के क्रम में पर्दाफाश करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है। जिसमें ओम प्रकाश जायसवाल पुत्र स्व) मानिक चन्द जायसवाल निवासी म0न0 418 लाट न0-02 थाना मुगलसराय, मनोज कुमार जायसवाल पुत्र स्व० विषेश्वर प्रसाद निवासी गल्ला मण्डी चौराहा मकान 46 थाना मुगलसराय, भानू जायसवाल पुत्र स्व० जय नारायण जायसवाल निवासी बाजार जजीद नदेसर दीप अपार्टमेंट फ्लैट न0-01 थाना कैण्ट वाराणसी। को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पता चला की अभियुक्त भानू जायसवाल द्वारा मृतक रोहितास पाल उर्फ रोमी की थाना मुगलसराय पुलिस अन्तर्गत कन्हैया टाकिज की पैतृक सम्पत्ति, (जो अंश मृतक के दादा स्व० राजाराम की थी) को स्व० राजाराम की दूसरी पत्नी स्व० शान्ति देवी की पुत्रियो प्रीती, गीता पाल, उमा पाल, निशा पाल, वीणा पाल द्वारा फर्जी तरीके से वरासतन अपना नाम दर्ज कराकर कम कीमत पर भानू जायसवाल को बेच दिया गया था। उक्त जमीन पर भानू जायसवाल कब्जा दाखिल होना चाह रहे थे जिसका विरोध बार बार मृतक रोहितास पाल उर्फ रोमी द्वारा किया जा रहा था तथा रोहितास द्वारा भानू जायसवाल के बैनामे को कैन्सिलेशन हेतु न्यायालय में मुकदमा किया गया था। जमीन दाखिल न होने पर यह लोग नाराज थे जिससे मृतक को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाये थे। सूत्रों की माने तो ज़ब साजिश कर्ता पकड़ में आया शूटर की पहचान लगभग हो गई है। हालांकि नाम का खुलासा करने से पुलिस बच रही है यह संकेत है कि पुलिस दबीश दे रही है। जल्द ही पीड़ित परिवार के ज़ख्म पर मरहम लग सकता है।