Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

चौकी के सामने हुयी चोरी का खुलासा न करने वाले दरोगा का उत्कृष्ट श्रेणी से होगा सम्मान

एसपी के आदेश को ठेंगे पर रखने वाले भी होंगे सम्मानित



Chandauli news : गणतंत्र दिवस पर इस बार तीन दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट पदक से सम्मानित होंगे। यह सम्मान विभाग मे सबसे अधिक निष्ठा के साथ कार्य करने वालों को दिया जाता है। लेकिन शायद कुछ दिनों से यह सम्मान व्यक्ति के कार्य पर नहीं बल्कि ऊँची पकड़ कि वजह से मिलने लगा है।
तीन दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट व अतिउत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित होंगे।
इसमें मुगलसराय के निर्वर्तमान इंस्पेक्टर गगन राज सिंह को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही विगत वर्षो से क्राइम ब्रांच मे तैनात निरीक्षक विमलेश मौर्या को भी शामिल किया गया। इसके साथ ही कुछ ऐसे लोग भी जिनके ऊपर विभागीय कार्यवाही चल रही है। लेकिन उन्हें भी इस सम्मान से नावाजा जायेगा। जिसमें बलुआ थाने के महुअर चौकी पर तैनात दरोगा यशवंत सिंह को उत्कृष्ट मेडल से सम्मानित किया जायेगा। स्थिति यह है महुअर चौकी के ठीक सामने कोटेदार के घर मेन घुसे चोरो ने लाखों के आभूषण पर हाथ फेर दिया था। लेकिन घटना का आज तक खुलासा नहीं हुआ। यह बात अलग है कि घटना को छिपाने के लिए पुलिस पूरा प्रयास कि थी। लेकिन पीड़ित का रिश्तेदार कमांडो मे है जिसके कारण चोरी कि घटना को लेकर मुख्यालय से जानकारी मांगी जाने लगी। तब मामला सामने आया था।
वहीं सकलडीहा मे तैनात दिवान संदीप पाण्डेय को मुंशी बनाया गया था। लेकिन थाने के मुंशी का कार्यभार नहीं लिए. मतलब एसपी के आदेश को ठेंगे पर दिए। इसके साथ ही मामले मे प्रारम्भिक जांच का आदेश हो गया। ऐसे लोंगो को भी उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page