मुगलसराय थाने के एक दरोगा को लगी गोली
स्वाट व सर्विलांस के साथ मुगलसराय पुलिस ने की थी घेराबंदी
नेशनल हाइवे के एक जर्जर होटल से असलहा बरामद करने ले गयी थी पुलिस

Chandauli news : मुगलसराय पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस के साथ मिलकर 72 घंटे पूर्व धरना गांव निवासी अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू यादव पुत्र राम चन्द्र यादव के हत्यारों को पुलिस ने अभियान लंगाड़ा के तहत पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार यह सभी अरविन्द के हत्या में शामिल थे। पुलिस व बदमाशों के बीच चल रहे मुठभेड में पुलिस के दो जवानों को भी गोली लगने की सूचना है। सभी घायलों को ईलाज के लिए नियमताबाद स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहाँ से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सोमवार को धरना गांव बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई थी। जिसे वाराणसी ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद से एसपी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम लगाते हुए 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया।

स्वाट,सर्विलांस के साथ मुगलसराय व अलीनगर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में लगी थी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार बुधवार को इन सभी में से चार को गिरफ्तार किया गया था। जिनके निशानदेही पर गुरुवार को पुलिस असलहा बरामद करने के लिए खंडहर स्थित होटल में ले गयी। जहाँ पहुंचने के बाद इन सभी ने लोड असलहे को रखें स्थान से निकालते समय पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस मोर्चा लेते हुए बदमाशों के साथ मुठभेड़ की जिसमें चारो बदमाश पुलिस का शिकार हो गये।इसमें बदमाशों के असलहे से निकली गोली से दो चौकी इंचार्ज भी घायल हो गये। पुलिस के जबाबी फायर में बदमाश श्याम विन्द, बृजेश, काजू व रोहित के पैर में गोली लगी है। सभी को घायल बदमाश व पुलिस कर्मियों को नियमताबाद के बाद जिला चिकित्सालय ईलाज के लिए भर्ती कराया गया।