Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अनुभवहीन अधिकारियों कि कास्तानी से सरकार कि हुयी किरकिरी

धान किसानों कि बजाय बिचौलियों से खरीद कर लिए कोटा पूरा

लक्ष्य का 110 प्रतिशत हुयी खरीद फिर भी किसान के खलिहान में पड़ा है धान

नाराज किसानों ने ट्रैक्टर से लेकर मंडी पहुंचे किसान, आपधापी में चालू हुआ बंद कांटा

44 केंद्र पर 28 फ़रवरी तक होगी खरीद : डिप्टी आरएमओ




Chandauli news : धान खरीद में अधिकारियों कि अनुभवहीनता साफ साफ दिखी। क्रय केंद्रों पर निगरानी कि कमी रही या फिर नोडल अधिकारियों का मिलीभगत खैर चाहे जो रहा हो। जिसका परिणाम रहा कि 28 फ़रवरी के पहले ही केंद्रों पर किसानों से सीधे तौल करने के बजाय केंद्र प्रभारी मिलरों के माध्यम से धान खरीद का लक्ष्य ही नहीं बल्कि लक्ष्य का 110% खरीद एक. माह पूर्व ही हो गया। जबकि अभी क्रय केंद्र पर लाईन लगाए किसान अपनी बारी का इंतजार करते हुए धान अपने घर में रखकर इंतजार कर रहे है। स्थिति तब ख़राब हो गयी ज़ब क्रय केंद्र प्रभारी धान खरीदने से मना करते हुए यह बता दिए कि कांटा बंद हो गया है। अब घरों में रखे धान कौड़ी के भाव होता दिल्ली किसान उग्र हो गए। किसानों के मुद्दे को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने हाथों हाथ ले लिए। मामले को पूर्व विधायक ने प्रमुखता से रखते हुए किसानों के धान को लेकर मंडी पहुंच गए। इसके बाद आपा धापी में कांटा चालू कराकर खरीदारी शुरू हो सकी। अधिकारियों कि करस्तानी ने सरकार कि किरकिरी करायी है।


मनोज डब्लू ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि अब तक उनके उपर 17 मुकदमे इस बात का ही दर्ज हुआ है कि वह अधिकारियों के नाकामी को उजागर करते है। उन्होंने कहा कि धान कि खरीद मे भ्रस्टाचार हुआ है।

200-250₹ प्रति कुंतल कमीशन लिया गया है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच करायी जाएगी। फिलहाल जिन किसानों के धान कि खरीद नहीं हुयी पहले उनके धान का खरीद कराया जायेगा। वहीं डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में 44 केंद्र संचालित है जिनपर 28 फ़रवरी तक खरीद होगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page