आधी रात को तेज आवाज़ के साथ हुआ विस्फोट, क्षेत्र मे दहशत
घर में सो रही थी एक दर्जन किन्नर, घर का सामान मलबे में तब्दील

Chandauli news : जिले में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस जिस स्तर तक तैयारी कर रही हो लेकिन अपराधी उससे भी आगे की सोच रखते हुए घटना को अंजाम दे रहे है। रविवार की रात जिले का ही नहीं सम्भवतः प्रदेश का यह पहला घटना है जहाँ किसी के घर को उडाने के लिए इलेक्ट्रीक बम का उपयोग किया गया। यह बम बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित खुसबू किन्नर के घर में लगाया गया था। जिससे चपेट में आने से तीन मजिला मकान जहाँ चिरक गया. वहीं बेसमेंट का पिछला हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। विस्फोट इतना तेज था की किन्नर का घर ही नहीं बल्कि पुलिस चौकी तक कंपन महसूस हुआ। पूरा घर धुँआ धुँआ हो गया। रात में ग्रामीण उपस्थित हो गए। हलांकि इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ। यही राहत है। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस, डॉग स्कॉर्ड, फोरेंसिक की टीम पहुंच कर घटना जा जाँचा पड़ताल किया।
घटना के पीछे खुशबू ने पिछले कुछ दिनों से बलुआ के एक व्यक्ति से चल रहे झगड़े का कारण होने की संभावना जताते हुए चार की खिलाफ नामजद मुकदमा कराया। पुलिस शिकायत के अधार पर मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाबत सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया की जल्द ही इस घटना का सच पुलिस उजागर करेगी।