स्वास्थ्य विभाग का हाल : वही ढपली वही राग, सीएमओ सीएमएस पर फोड़ रहे ठिकारा
मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल का जबाब सुन दंग रही आयोग की उपाध्यक्ष

Chandauli news : विकास के नाम पर बिहार चुनाव जीतने का दावा करने वाली भाजपा सरकार की महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने औचक निरीक्षण में सरकार के दावे का पोल खोल के रख दीं। बेहतर स्वास्थ्य देने का सरकार का दावा धरातल पर औँधे मुंह गिरा पड़ा था। साफ सफाई के आलावा न पीने का पानी मरीजों व उनके परिजनों को अस्पताल ने उपलब्ध नही हो रहा है। दवाओं का भारी टोटा। जिसके कारण बाहरी दवाएं लिखी जा रही थी। अब दवाओं के आभाव पर जिम्मेदारी किसकी है यह पूछने पर सीएमओ एक दूसरे की तरहफ देखने लगे।

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी शनिवार को. अचानक से बाबा कीनाराम मेडिकल से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंच गयी। जहाँ उन्होंने मातृ शिशु विंग अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पर्याप्त गंदगी दिखी। मरीज बिना बेडसीट से ही बेड पर पड़े थे। जिसके विषय में ज़ब पूछताछ करना शुरू की तब एक दुसरे पर आप प्रत्यारोप करने लगे। इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों ने पानी न होने का शिकायत किया। अस्पताल के हर तल पर व्हाटर कूलर तो दिखा लेकिन किसी भी कूलर से पानी नही निकल रहा था। दवाओं का अस्पताल में आभाव होने की शिकायत मरीजों ने किया। जिसके विषय में ज़ब सीएमएस से पूछने लगी तो वही वर्षो से चल आ रहे सीएमओ व सीएमएस के बीच का खिंचतान सामने आ गया।

यहीं नही यहां की दुर्व्यस्था से निकलकर हाल फिलहाल में बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंची जहाँ दवाएं बाहर से लिखी जा रही थी। ऐसी स्थिति में उपाध्यक्ष की भौं उस समय तन गयी ज़ब मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल से पूछने पर उन्होंने कहा की अभी बजट आ रहा है। अचानक से अस्पताल में मरीज बढ़ गये जिससे कारण दवाएं कम पड़ गयी। मातृ शिशु विंग निरीक्षण के मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष के साथ व्यवस्थाओं को दिखाने में लग गये। जैसे जैसे समय ब्यतीत होता गया उसके साथ साथ तेवर भी कम होना शुरू हो गया। अंततः स्थिति यह हो गयी की निरीक्षण के बाद अस्पताल ने निकलते निकलते उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में जो कमियां है वह समाप्त हो जाएंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रोबशन अधिकारी प्रभात कुमार, एसडीएम सदर दिब्या ओझा, सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी उपस्थित रहीं।