पुलिस की लापरवाही से बुजुर्ग के जान पर बना आयी आफत

Chandauli news: बलुआ पुलिस की लापरवाही से एक बुजुर्ग जिन्दगी और मौत के बीच लड़ रहा है। रात्रि में डायल 112 की सूचना के बाद पुलिस गंभीरता नहीं दिखायी थी। हुआ यह की बलुआ के फूलपुर गांव में सोमवार की सुबह प्रधान के घर एक ब्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर गली गलौज करने लगा। जिसकी शिकायत प्रधान ने 112 पर किया। मौके पर पहुंची पीआरबी दोनों पक्ष को थाने बुलाने की कॉर्मपूर्ति करते हुए इवेंट पर कार्यवाही दिखा दी। लेकिन बलुआ पुलिस एस मामले में गंभीरता नहीं दिखायी।

गांव में विवाद के बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए थाने जा रहे थे तभी रास्ते में ही धारदार कुल्हाड़ी से प्रधान के ससुर और रिश्तेदार पर हमला कर दिया गया।हमला होने की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए हमलावऱ को पकड़ने के लिए टीम लगा दिए है।
फूलपुर की महिला प्रधान सीमा देवी है। इनके ससुर व पति गांव का काम देखते है। सूरज नाम का ब्यक्ति जो आवास के लिए फार्म भरा था। जिसके चयन में स्क्रूट्निंग कमेटी ने रोक लगा दिया। सूरज प्रधान पति से आवास दिलाने के लिए लगातार मिन्नत करता था। लेकिन चयन नहीं हो पाया इससे वह नाराज था।
प्रधान पति के अनुसार सोमवार को वह नशे में धुत होकर उनके दरवाज़े पर पहुंचा और गली गलौज करने लगा जिसके शिकायत 112 पर की गयी। मौके पर पहुंची पीआरबी ने थाने पहुंचने की बात कहते हुए वापस हो गयी इसके बाद बलराम यादव (60) एक रिश्तेदाऱ रामकिशुन राम(45) के साथ थाने पर जा रहे थे। जिसपर आरोपी ने बलराम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का फाल सर में धंस गया जिन्हें तत्काल गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गली गलौज के मामले को हल्के में लेने वाली पुलिस को ज़ब घटना की जानकारी हुई तब उनकी सक्रियता बढ़ी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबीश दे रही है। कुछ दिन पूर्व उसी घटना स्थल के पास दो सगी बहनों से छिनैती हुआ था। जिसका आज तक खुलासा पुलिस नहीं कर पायी।