दोनों पक्ष से गयीं राउंड चली गोली, पुलिस कर रही चक्रमण

Chandauli news: जमीन बंटवारे को लेकर रविवार के दिन सैयदराजा कोतवाली के फेसुंडा गांव में कई राउंड गोली चली। हलाकि दोनों पक्ष अपने वर्चस्व को दिखाने में मानसिक संतुलन को बनाये रखा। जिसका परिणाम रहा कि असलहे का नाल आसमान कि तरफ रहा। जिसके कारण केवल भय का माहौल बना किसी के जान माल को नुकसान नहीं हुआ। गोली कि जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वहीं दोनों पक्ष से गोली चलाने वाले भाग निकले।

बरसात जैसे जैसे तेल हो रही है वैसे वैसे जमीन का विवाद भी बढ़ने कि संभावना है। कहीं नाभदान का पानी तो कहीं मेड बांधने को लेकर विवाद आये दिन शुरू होगा। इसी क्रम में रविवार को खेत बटाई पर देने के लिए अपने हिस्से को लेकर दो चचेरे भाई आपस में लड़ गये। स्थिति यह हो गयीं दोनों पक्ष अपने आप को मजबूत दिखने के लिए साथ में रखे असलहे से फायरिंग कर दिया। उसके बाद दूसरे पक्ष ने भी हवा में फायर झोंक दिया। लगातार कई राउंड गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया लोग घटना स्थल कि तरफ भागे। घटना के बाबत पुलिस को जानकारी दी गयीं गयीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गयीं है।