Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बलुआ थाने का चर्चित कारखास दीपचंदगिरी लाईन हाजिर

ट्रैक्टर से वसूली के आरोप में सीओ कि रिपोर्ट पर हुयी कार्यवाही



Chandauli news: बलुआ थाने के तीन कारखासों में से एक कारखास दीपचंद गिरी पर ट्रैक्टर से वसूली का आरोप सिद्ध हो गया। जिसके बाद उन्हें लाईन हाजिर कर दिया गया। जबकि अन्य कि जाँच प्रचलित है।
बलुआ थाने में तैनात दीपचंद गिरी, जलभरथ यादव, अनुज वर्मा यह एसओ के धनागमन का मुख्य श्रोत है। जलभरथ व दीपचंद गिरी यह दोनों प्रेमचंद के उपन्यास हीरा मोती कि जोड़ी है। सूत्रों कि माने तो साहब इन सभी पर इतना मेहरबान है कि खाता न बही दीपचंद जलभरथ जो कहे वहीं सही वाली कहावत यहां है। जिसका परिणाम हुआ कि अवैध रूप से बालू खनन में लगे ट्रैक्टर को आये दिन यह लोग पकड़ना शुरू किये। ट्रैक्टर पकड़कर कार्यवाही करने नियत नही बल्कि इन सभी से पैसा वसूलने कि नियत से खड़ा कराया जाता है। पैसे के लेन देन में कभी कभी दो दो दिन तक ट्रैक्टर खड़ा हो जाता है।
कुछ ऐसा ही लेन देन के विषय में बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो गया। जिसमें हीरा मोती कि जोडी का एक सदस्य दीपचंद गिरी पैसे के लेन देन कि बात कर रहे है। इसके पूर्व भी ट्रैक्टर संचालको ने सीओ व पुलिस अधीक्षक से वसूली कि शिकायत करते रहे है। ऑडियो वायरल होने के बाद प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने सीओ सकलडीहा से जाँच कराया। सीओ के जाँच में दीपचंद द्वारा पैसा मांगे जाने कि पुष्टि हुयी है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक को इसकी रिपोर्ट भेजी गयी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दीपचंद को लाईन हाजिर कर दिया। दीपचंद के उपर कार्यवाही होते ही बलुआ में चर्चा तेज हो गया है। आखिर बिना थाना प्रभारी के सह पर यह कार्य सम्पादित तो नहीं हो रहा। हलांकि इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने विभागीय जांच प्रचलित होने का संकेत दिए है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page