तगड़े सुबह गोली की आवाज से मौके पर पहुंची आस पास की भीड़

Chandauli news : सकलडीहा कोतवाली के पचखरी गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के छोटे बेटे ने लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार लिया। गोली की आवाज़ सुनते ही आस पास के लोग मौके पर जुट गये।गोली से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी। अचानक इस हादसे से लोग संसंकित थे।

सोमवार को पूर्व जिला पंचायत रमेश यादव के परिवार की महिलाएं मंदिर पर गयी थी। बड़ा बेटा घर से थोड़ी दूर अपने निजी विद्यालय पर थे। तभी अचानक उपरी मंजिल पर रहा रहे संदीप यादव रिंकू (25) के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनते ही सभी घर की तरफ भागे। आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। रमेश व अन्य कमरे की तरफ भागे। जहाँ पहुंचते ही सभी हतप्रभ थे। मौके पर रिंकू गोली लगने के कारण खून से लथफथ था। पास में लाइसेंसी रायफल पड़ी थी। आनन फानन में लोग अस्पताल ले गये लेकिन डॉक्टर मृत घोषित कर दिये। घटना की जानकारी के बाद सकलडीहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।