Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

संत सानिध्य में दो धूर विरोधियों का हुआ समागम

धानापुर के नगवा में एक साथ मंच पर बैठे सुशील व मनोज

दोनों नेताओं ने अपने फेसबुक पेज पर साथ वाली फोटो किया आपलोड

Chandauli news : कबीरा संगति साधु की, ज्यों गंधी की बास। जो कुछ गंधी दे नहीं, तो भी बास सुबास।।” मतलब साधु की संगति इत्र बेचने वाले (गंधी) की तरह है, चाहे वह कुछ न दे, फिर भी उसकी संगत से अच्छी सुगंध (अच्छे गुण) आ ही जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को सैदराजा विधानसभा के नगवा में देखने को मिला। जहाँ राजनैतिक विरोध की बात तो दूर एक दूसरे पर ब्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले दो धूर विरोधी एक मंच पर केवल दिखे नहीं बल्कि एक साथ घंटो समय ब्यतीत किये। जिसकी चर्चा रामकथा से भी ज्यादा रहा। दोनों लोग अपने अपने फेसबुक पेज पर साथ साथ होने का फोटो भी आपलोड कर दिए। जिसका लाइक व कमेंट में लोग जमकर सराहना कर रहे है।


सैयदराजा ग्राम नगवां में रामकथा हो रहा है। इस कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर भवानीनन्दनयति जी महाराज का आगमन हुआ है। जहाँ आशीर्वाद देने के लिए सैदराजा विधायक सुशील सिंह, उनके साये की तरह साथ रहने वाले धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह खलनायक पहुंचे थे। उसी कार्यक्रम में सैदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी पहुंच गए। सुशील व मनोज के बीच राजनैतिक प्रतिद्वंदिता इस कदर है कि यह लोग ब्यक्तिगत कटाक्षकरने से पीछे नहीं रहते। यहां तक कि किसी कार्यक्रम में संयोग वश पहुंच गए तो एक दूसरे के सामने नहीं होते।


लेकिन यहां संत समागम में यह कटुता दूर हो गयी। महामंडलेश्वर भवानीनंदनयति जी का आदेश या उनके सानिध्य का असर रहा कि मंच पर दोनों धूर विरोधी एक साथ केवल दिखे ही नहीं बल्कि एक साथ मंच पर घंटो बैठे। ऐसा भी नहीं रहा कि मंच के बाई और दाहिने बैठे बल्कि एक साथ बैठे। नजदीकियां इस कदर बनी कि सुशील सिंह के साये कि तरह रहने वाले अजय सिंह खलनायक भी इस समागम में अपने आपको थोड़ा सा दूर कर लिए ।

पहले सुशील सिंह फिर मनोज डब्लू उसके बाद अजय सिंह बैठे।यही नहीं महामंडलेश्वर ने अपने वाहन में भी दोनों विधायकों को एक साथ बैठाकर गंगा पार ले गए।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page