Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगार

पांच कुंडीय महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

Kandawa news : घोसवां गांव मे हरिहरात्मक पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।शनिवार को शनिवार को गाजा बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई।यब कलश यात्रा चिल्हारी,कसवड़,मचवां,अमड़ा, बरहनी भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचीं जहां कलश स्थापित किया गया। गौरतलब है कि घोसवां के सर्वानंद तीर्थ सरोवर पर श्री श्री 108 सुशांत मुनि जी महाराज के सानिध्य में हरिहरात्मक पांच कुंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 28 फरवरी को भंडारा के साथ पूर्णाहुति होना है। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। सुबह से ही किशोरियां, युवतियां, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग जुट गए।हांथो मे कलश लिए गांव का भ्रमण किए।जगह जगह सुसान्त मुनी का माला फुल से स्वागत किया गया। यज्ञ मंडप पहुंचने पर विद्वान आचार्य ने वैदिक मंत्र के द्वारा कलश की स्थापना कराई। इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह दीपू, राजेश सिंह, दिनेश तिवारी, नागेंद्र सिंह मंटू, जितेन्द्र सिंह, गुरु प्रसाद सिंह, बबलू सिंह, जनार्दन सिंह, अजित जायसवाल, चिंटू सिंह, अजीत सिंह, आलोक सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page